Hockey Men’s World Cup 2023 | Malaysia ने 25 साल बाद New Zealand से लिया बदला, बनाई Hockey World Cup के quarter finals में जगह, जानिए दोनों देशों के बीच हेड टू हेड मुकाबलों के रिकॉर्ड

Malaysia vs New Zealand

-विनय कुमार

ओडिशा में चल रहे FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 में Pool-C की टीमें मलेशिया और न्यूजीलैंड के बीच (Malaysia vs New Zealand) भुवनेश्वर में भिड़ंत हुई। दोपहर 1 बजे खेले गए इस मैच में मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से पटखनी दी।

भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मलेशिया आरंभ से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए हुए थी। मैच के पहले क्वार्टर में ही मलेशिया ने 1 गोल दागकर बढ़त बना ली थी। मलेशिया ने 8वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था। यह गोल सारी फैजल ने किया। इसके बाद मलेशिया की तरफ़ से दूसरा गोल मैच के 42वें मिनट में किया। यह गोल रहीम राजेल ने दागा और मलेशिया को 2-0 की बढ़त दिलाई। और, 56वें मिनट में सारी फजल ने तीसरा गोल दाग कर न्यूजीलैंड पर तगड़ा दबाव बढ़ाया। 

लेकिन, न्यूजीलैंड ने भी जान झोंक दिया। न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश  ज़रूर की। न्यूजीलैंड ने मैच के चौथे क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश की और 2 गोल भी दाग दिए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से फिलिप्स हेडेन ने मैच के 51वें मिनट में किया और दूसरा गोल 52वें मिनट में सैम लेन ने किया।

आज की जीत के बाद Pool-C में मलेशिया 2 जीत और एक हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में  दूसरे पायदान पर आ गई है। जबकि, न्यूजीलैंड 1 जीत और 2 हार के साथ तीसरे पायदान पर है।

यह भी पढ़ें

मलेशिया बनाम न्यूज़ीलैंड हेड टू हेड आंकड़े

वर्ल्ड कप का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि मलेशिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए। जिसमें न्यूजीलैंड ने 13 और मलेशिया ने 6 मैच हो जीते और 6 मैच ड्रॉ रहे। इन दोनों देशों के बीच 20 अगस्त 2019 को आखिरी मैच खेला गया था। उस भिड़ंत में न्यूजीलैंड ने मलेशिया को 3-1 से हराया था। वर्ल्ड कप की बात की जाए, तो मलेशिया और न्यूजीलैंड का 2 बार आमना-सामना हुआ, 1975 और 1998 में। Men’s Hockey World Cup,1975 का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था और Men’s Hockey World Cup, 1998 में न्यूजीलैंड ने मलेशिया को 3-2 से हराया था। उस हार का बदला आज गुरूवार, 19 जनवरी 2023 को भारत में खेले गए मैच में मलेशिया ने ले लिया। और, FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

Leave a Comment