Delhi Earthquake | दिल्ली-NCR में आया तेज भूकंप, भयंकर झटकों से हिली धरती, 5.8 थी तीव्रता

Pic: Social Media

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज दिल्ली-NCR में समेत आसपास के इलाके में अब से कुछ देर पहले भूकंप के झटके लगे हैं। यह भूकंप दोपहर करीब 2:30 बजे आया है। हालाँकि अब तक इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। यह झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि करीबन 20 से 30 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मिली खबर के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है, इसका एपिसेंटर जमीन की सतह के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं 5.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके तकरीबन 30 सेकंड तक नेपाल के अलावा भारत के कई शहरों में भी महसूस हुए हैं। इस भूकंप के चलते राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कंपन हुआ। उत्तराखंड में भी इस भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

हालाँकि दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वहीं, भूकंप के गवाह बने लोगों का कहना है कि लंबे वक्त के बाद राजधानी दिल्ली ऐसे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, इससे पहले जो भूकंप के झटके महसूस होते थे, वो महज 2 या 3 सेकेंड  का ही होता था, लेकिन इस बार इस भूकंप का न सिर्फ समय अधिक रहा है, बल्कि पूर्ववर्ती अनुभव के आधार पर तीव्रता भी अधिक बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 5 जनवरी को, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब यह एक हफ्ते के अंदर दूसरा झटका था। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैयजाबाद में जमीन से 200 किमी नीचे रहा था। भूकंप के झटके रात 7.55 बजे महसूस किए गए थे। 

 

Leave a Comment