BBC Documentary | BBC डॉक्यूमेंट्री पर हंगामा, जामिया यूनिवर्सिटी में SFI का स्क्रीनिंग का एलान, आयोजकों को चेतावनी

FILE- PHOTO

नई दिल्ली: देश भर में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (BBC documentary) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के एक युवा नेता ने इसके विवाद में अपन्ना इस्तीफा दे दिया। जबकि कांग्रेस इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने के पक्ष में है। दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) में लेफ्ट छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ (The Modi Question) की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। 

इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। वहीं कांग्रेस इसे दिखाने के पक्ष में हैं। कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यूनिवर्सिटी प्रशासन इसके खिलाफ है। पर छात्रों ने इसे  लेकर काफी उत्साह दिखाया है। मामला गंभीर होते जा रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के 13 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि बिना पूर्व अनुमति के कैंपस में किसी भी फिल्म की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिर भी बात नहीं मानी गई तो आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने कहा कि छात्र संगठन SFI कैंपस का माहौल खराब करना चाहती है। जरूरत पड़ी तो इन स्टूडेंट्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भारत का एक छात्र संगठन है जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सम्बद्ध है। इसकी स्थापना 30 दिसंबर 1970 मे हुई। दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्र संगठन ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। 

Leave a Comment