भारत में आएगी या नहीं Elon Musk की Tesla? जानिए कंपनी और सरकार की बातचीत का क्या निकला रिजल्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

टेस्ला (Tesla in India) भारत में अपनी कार बनाएगी या नहीं, इसके लिए लंबे समय से कंपनी और भारत सरकार के बीच बातचीत चल रही है। भारत सरकार का यह कहना है कि टेस्ला भारत में आए लेकिन वह अपनी कारें भारत में ही मैन्यूफैक्चर करे।

टेस्ला के भारत में आने को लेकर (Tesla in India) इस समय चर्चाएं गर्म हैं। इसका कारण है कि दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफैक्चरर कंपनी टेस्ला ने भारत सरकार से संपर्क किया है। टेस्ला के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ कंपोनेंट की पॉसिबल लोकल सोर्सिंग और इंसेंटिव्ज पर चर्चा की है। लेकिन देश में मैन्यूफैक्चरिंग के प्रस्ताव पर अधिक तवज्जो नहीं दी। कंपनी ने भारत में प्लांट खोलने के वादे की बातचीत को बंद कर दिया है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।

फैक्ट्री तो लगानी पड़ेगी, लेकिन कहां?

इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने एक साल बाद भारत सरकार के साथ फिर से संवाद शुरू किया है। टेस्ला को भारत (Tesla in India) के विशाल उपभोक्ता मार्केट को भुनाने के लिए एक घरेलू फैक्ट्री तो लगानी पड़ेगी। लेकिन इसने अभी तक कोई औपचारिक प्लान पेश नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: MG Comet इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, पहले 500 ग्राहकों को होगा फायदा… 519 रुपये में चलेगी महीने भर

पहचान छुपाने की शर्त पर मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है। इस हफ्ते हुई बैठक में अधिकारियों ने आयातित कारों पर हाई टैरिफ के बारे में अपनी चिंता दोहराई। एक सूत्र ने कहा, ‘लेकिन सिर्फ एक कार कंपनी के लिए भारत अपनी टैक्स व्यवस्था को बदलने नहीं जा रहा है।’ टेस्ला ने इस मामले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक प्रतिनिधि ने भी टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

वैश्विक कंपनियां तलाश रहीं विकल्प

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते इस समय वैश्विक कंपनियां मैन्यूफैक्चरिंग और सप्लाई चेन के लिए विकल्प तलाश रही हैं। ऐसे में भारत वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक विकल्प के रूप उभर रहा है। इस दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक के उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

पिछले साल क्यों बंद हुई बात?

पिछले साल भारत सरकार ने स्थानीय रूप से निर्मित कारों को बेचने पर जोर दिया था। इसके बाद टेस्ला और भारत के बीच बातचीत रुक गई थी। जबकि टेस्ला मांग को चेक करने के लिए पहले कम टैक्स दरों पर कारों को आयात करना चाहती थी। भारत नहीं चाहता था कि टेस्ला अपनी शंघाई की फैक्ट्री से देश में कारें लाकर बेचे।

- Advertisement -

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.capitolmedical.com.ph/wp-content/

https://www.mededuinfo.com/themes/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/

https://sbus.org.br/wp-content/

http://www.medytox.com/-/demo-slot/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/themes/slot-demo/

https://rtp-slot-online-dan-volatilitas.powerappsportals.com/

https://live-sdy.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://spadegaming.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bo-judi-togel.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-seabank.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-pulsa.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bonus-new-member.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://sweet-bonanza.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://pgsoft.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-ovo.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bocoran-admin-slot.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://trik-slot-gacor.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://starlight-princess.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://mahjong-ways-1-dan-2.powerappsportals.com/