TATA ने अंबानी-अडानी को भी पछाड़ा! बनी देश की सबसे वैल्युएबल ब्रांड

टाटा समूह (Tata sons) पर लोग आंख मूंद कर करते हैं। टाटा को भरोसे का दूसरा नाम कहा जाता है। टाटा (TATA) का नाम लोग भरोसे के साथ जोड़कर देखते हैं। जमीन से लेकर आसमान तक टाटा का राज है।

खाने के नमक से लेकर सड़क पर टाटा (TATA) की गाड़ियों तक, आसमान में एयर इंडिया ,टेक, फाइनेंस, हाउसिंग जैसे सेक्टर में टाटा की मौजूदगी है। टाटा के इसी भरोसे ने उसे देश की मोस्ट वैल्युएबल ब्रांड (Most valued business) बनाया है।

बाजार मूल्य के मामले में टाटा (TATA) देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। टाटा का मार्केट कैप 21,10,692 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस वैल्युएबल ब्रांड मामले में दूसरे नंबर पर है। रिलायंस का मार्केट कैप 15,99,956 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में भी गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह पिछड़ गई है। अडानी की कंपनी का वैल्यूएशन गिरकर 9,29,860 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: New Maruti EECO: सबसे सस्ती 7 सीटर कार ने बनाया रिकॉर्ड, खरीद ले गए 10 लाख लोग

टाटा पर भरोसा, फिर से बनी सबसे वैल्युएबल ब्रांड

अडानी समूह वैल्युएबल ब्रांड मामले में देश की नंबर 1 कंपनी थी, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से उसका वैल्यूएशन गिरता चला गया। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आने के बाद वो टाटा और रिलायंस से पिछड़ गई। जबकि इससे पहले 16 सितंबर, 2022 को जब अडानी ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का अधिग्रहण किया था वो टाटा को पछाड़ते हुए देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी। हालांकि अडानी इस ताज को केवल दो महीने संभाल पाए। नवंबर, 2022 को टाटा समूह ने फिर से टॉप पोजिशन हासिल कर ली।

अडानी यहां भी पिछड़े

अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण अडानी का मार्केट कैप गिरता चला गया है। हालांकि 25 जनवरी को टाटा और रिलायंस के मार्केट वैल्यू में क्रमश: 2% और 4% की गिरावट आई, लेकिन अडानी को 51% से अधिक का नुकसान हुआ है। अडानी के शेयरों में नुकसान के कारण वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। देश की मोस्ट वैल्यूएशन वाली कंपनियों में टाटा, रिलायंस और अडानी के अलावा बजाज, आदित्य बिड़ला, महिंद्रा, ओपी जिंदल, वेदांता जैसे ब्रांड शामिल है।

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here