Valentine Day 2023 | शादी के बाद यह सेलेब्रिटी कपल्स मनाएंगे अपना पहला वैलेंटाइन, देखें तस्वीरें

Photo – Instagram

मुंबई : वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) अब नजदीक आ गया है। वैसे तो ये 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत 7 दिनों पहले से ही हो जाती है। इस वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। इस 7 दिनों में रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे शामिल होते है। ये प्यार के बादल 7 दिनों तक छाए रहते हैं। यही नहीं फरवरी को तो प्यार का महीना भी कहा जाता है।

वहीं सेलेब्रिटी कपल्स भी अपना वैलेंटाइन डे बेहद रोमांटिक तरीके से मनाते हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर जो शादी के बाद इस साल अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मिलिंद गाबा, कनिका कपूर, हंसल मेहता, नयनतारा, विग्नेश शिवन, ऋचा चड्ढा, अली फजल, पलक मुच्छल, मिथुन शर्मा, हंसिका मोटवानी, परितोष त्रिपाठी, अथिया शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय 14 फरवरी को शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। 

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) – मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल इस बार अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। 

यह भी पढ़ें

मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Millind Gaba-Pria Beniwal) – मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मिलिंद गाबा ने 16 अप्रैल, 2022 को दिल्ली में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी की।

कनिका कपूर-गौतम हाथीरमानी (Kanika Kapoor-Gautam Hathiramani) – प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने 20 मई, 2022 को लंदन के बिजनेसमैन और प्रेमी, गौतम हाथीरमानी के साथ शादी की।

हंसल मेहता-सफीना हुसैन (Hansal Mehta-Safeena Husain) – डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपने लंबे समय से साथी और सामाजिक कार्यकर्ता सफीना हुसैन से कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विवाह समारोह में 24 मई, 2022 को शादी के बंधन में बंधे।  

नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan) – साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने लंबे समय के मंगेतर, विग्नेश शिवन के साथ 9 जून, 2022 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शादी की।

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह (Payal Rohatgi-Sangram Singh) – एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई, 2022 को आगरा में शादी के बंधन में बंध गए। 

ऋचा चड्ढा-अली फजल (Richa Chadha-Ali Fazal) – एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल 04 अक्टूबर, 2022 को शादी के बंधन में बंधे हैं।  

पलक मुच्छल-मिथुन शर्मा (Palak Muchhal-Mithoon Sharma) – बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल 6 नवंबर, 2022 को म्यूजिक डायरेक्टर मिथून शर्मा के साथ शादी के सात फेरे ली। 

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani-Sohail Kathuria) – एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर, 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ राजस्थान के जयपुर में मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी की।   

अथिया शेट्टी-केएल राहुल (Athiya Shetty-KL Rahul) – एक्ट्रेस (Actress) और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 23 जनवरी, 2023 (आज) क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी के बंधन बंधी हैं। 

अभिषेक पाठक-शिवालिका ओबेरॉय (Abhishek Pathak-Shivaleeka Oberoi) – डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) और फिल्म ‘खुदा हाफिज’ (Khuda Haafiz) की एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) अब एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने  9 फरवरी, 2023 की शाम को गोवा में शादी के सात फेरे लिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani) – बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के सात फेरे लिए हैं।

Leave a Comment