Deepika Padukone | ऑस्कर इवेंट में शामिल होने के लिए US रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, मुंबई एयरपोर्ट पर दिया पोज

Photo – Instagram

मुंबई : 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards) का इवेंट 12 मार्च को अमेरिका (US) के लॉस एंजिलिस (Los Angeles) शहर स्थित ‘डॉल्बी थिएटर’ (Dolby Theater) में होने वाला है। जिसे प्रजेंट करने की जिम्मेदारी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को दी गई है। एक्ट्रेस शुक्रवार यानी 10 मार्च को अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी हैं। वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। दीपिका पादुकोण को शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट पर ड्राप करने उनके पति रणवीर सिंह आए।

इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक टर्टल नेक टॉप और ब्लू कलर की फ्लेयर्ड डेनिम ट्राउजर में नजर आईं। उन्होंने टॉप के ऊपर ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर भी पहन रखा था साथ ही वो आंखों पर चश्मा लगाए और अपने बालों को ओपन लुक दिए दिखाई दी। बता दें कि ऑस्कर 2023 के मंच पर दीपिका पादुकोण के साथ कई अन्य हॉलीवुड प्रजेंटर भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें

जिसमें एरियाना डेबोस, रिज अहमद, ट्रॉय कोत्सुर, मेलिसा मैक्कार्थी, सैमुअल एल जैक्सन, डोनी येन, ग्लेन क्लोज़, क्वेस्टलव, जोनाथन मेजर्स, एमिली ब्लंट, माइकल बी जॉर्डन, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कॉनेली, जेनेल मोनाए और ज़ो सलदाना का नाम शामिल है। ऑस्कर 2023 में फिल्म ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ गाना भी नॉमिनेट हुआ है।

Leave a Comment