नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 15) का 15वां सीजन चल रहा है। शो में अब तक सिर्फ 2 कंटेस्टेंट ही करोड़पति बन सके हैं। गुरुवार 12 अक्टूबर को शो में महानायक अमिताभ बच्चन को एक खास तोहफा मिला। लेकिन साथ ही खेल के दौरान भी काफी गजब के पल सामने आए। अमिताभ बच्चन ने दिल्ली से आईं रोल ओवर कंटेस्टेंट रोजिता सिंह के साथ गेम शुरू किया। खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े कठिन सवाल पूछे, देखने वालों ने भी इस गेम को खूब एंजॉय किया।
KBC 15 में 6 लाख 40 हजार का सवाल
खेल सामग्री के निर्माता, स्लैजेन्जर ने किस प्रतिस्पर्धा के लिए सौ से भी अधिक वर्षों तक गेंद उपलब्ध कराया है?
ऑप्शन्स
A. फुटबॉल विश्व कप
B. ओलिंपिक हॉकी टूर्नामेंट
C. विंबलडन
D. ऐशेज टेस्ट
सही जवाब- C. विंबलडन
इस जवाब को देने को लिए कंटेस्टेंट रोजिता सिंह ने लाइफ लाइन पब्लिक पोल का सहारा लिया। वह जनता के जवाब के साथ गईं और सही जवाब पाया।
12 लाख 50 हजार का सवाल
राज कपूर को एक फिल्म प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान स्क्रीन ऐक्टर्स गिल्ड के अध्यक्ष कौन थे?