Khatron Ke Khiladi: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ इन दिनों होने वाले ग्रैंड फिनाले को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत ही मजेदार स्टंट देखने को मिले हैं। वहीं इस बार ग्रैंड फिनाले में बहुत ही धमाकेदार स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। रोहित शेट्टी के धमाकेदार शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में ही नहीं बल्कि इस शो के हर सीजन में टीवी की बहुएं खतरनाक स्टंट करते नजर आ चुकी हैं। हिना खना से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी धमाका कर चुकी हैं।
Khatron Ke Khiladi में नजर आ चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर चर्चा में हैं। हर बार की तरह इस बार भी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में टीवी की बहू का जलवा देखने को मिला है। इसके पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) में टीवी की कई बहुएं खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे चुकी हैं। इस रिलयिटी शो में टीवी की बहुएं ने अपने दमदार एक्शन से सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खतरनाक शो में टीवी की बहुएं भी नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने अपने डर का सामना कर खतरनाक स्टंट किए हैं। इस लिस्ट में हिना खना से लेकर ऐश्वर्या शर्मा का नाम शामिल हैं।
ऐश्वर्या शर्मा
टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) में इस बार टीवी की खूबसूरत बहू और ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा को खौफनाक स्टंट करते देखा गया है। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की पहली फाइनलिस्ट हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के बाद ऐश्वर्या शर्मा इस शो से काफी ज्यादा लाइमलाइट में रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी ने अपने एक्शन से सभी को चौका दिया है।
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) में नजर आई थीं। इस शो में रुबीना ने अपने स्टंट से सबको इंप्रेस कर दिया था।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) में दिखी थीं। श्वेता इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक थीं। एक्ट्रेस ने खतरनाक स्टंट कर रोहित शेट्टी का दिल जीत लिया था।
दिव्यांका त्रिपाठी
खतरों के खिलाड़ी के 11वें (Khatron Ke Khiladi) सीजन में दिव्यांका त्रिपाठी ने तहलका मचा दिया था। दिव्यांका का बेबी मगरमच्छ वाला स्टंट लोगों को इतना पसंद आया था कि लोग उन्हें मगर रानी कहने लगे।
तेजस्वी प्रकाश
‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में तेजस्वी प्रकाश ने अपनी परफॉर्मेंस और फनी हरकतों से सबका दिल जीत लिया। तेजस्वी का क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।
शिवांगी जोशी
इस लिस्ट में शिवांगी जोशी का नाम भी शामिल है। ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखा गया था।
सृष्टि झा
खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में सृष्टि झा भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस सीजन में कई सारे मुश्किल स्टंट किए।