Sonu Sood | बेटी के लिए मां ने गाया ‘मेरे नैना सावन भादों’ गाना, सुरीली आवाज के मुरीद हुए सोनू सूद ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर

Photo – Social Media

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर कोरोनाकाल से जरुरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे हैं। इतना ही नहीं अब तक उन्होंने कई जरुरतमंदों की मदद भी की है। एक्टर आज भी लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, मनोज सिन्हा नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें बेटी के कहने पर मां उसके लिए एक गाना गाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रोटी बना रही होती है कि तभी वहां उसकी बेटी आ जाती है और वो अपनी मां से एक गाना गाने की फरमाइश करती है। जिसपर महिला किशोर कुमार का गाना ‘मेरे नैना सावन भादों’ गाती है। वीडियो में महिला का गाना सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यूजर्स वीडियो को लाइक कर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं महिला की सुरीली आवाज के सोनू सूद भी मुरीद हुए हैं।

यह भी पढ़ें

इतना ही नहीं महिला के सुरीले आवाज को सुनकर सोनू सूद इतने ज्यादा प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने महिला से कांटेक्ट करने के लिए नंबर तक की मांग कर ली और महिला को फिल्म में गाने के लिए ऑफर दे दिया एक्टर ने लिखा, “नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।” साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। वहीं अब एक्टर के इस दरियादिली के लिए वो इस वक्त चर्चा में हैं। फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Comment