Tribute To Lata Mangeshkar | स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि, रेत से बनाई इतनी फीट ऊंची मूर्ति

Photo – ANI Twitter

ओडिशा : स्वर कोकिला (Swara Kokila) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आज पहली पुण्यतिथि है। आज उन्हें गुजरे एक साल पूरे हो गए हैं। उनकी पहली पुण्यतिथि पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sand Artist Sudarshan Patnaik) ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी नीलाद्रि बीच पर लता मंगेशकर की एक सैंड आर्ट बनाया है। इस सैंड आर्ट में लता मंगेशकर का चेहरा एक ग्रामोफोन पर नजर आ रहा है।

सुदर्शन पटनायक ने सैंड आर्ट बनाकर उसपर लिखा, “मेरी आवाज ही पहचान है।”, “ट्रिब्यूट टू भारत रत्न लता जी!” ANI के ट्वीट के मुताबिक सुदर्शन पटनायक ने लता मंगेशकर के मूर्ति को 6 फीट ऊंचा रेत से बनाया है। मालूम हो कि लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली थी।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर 36 भाषाओं मे 50,000 से अधिक गाने गाई थीं। उन्हें भारत रत्न के आलवा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्क अवॉर्ड समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

Leave a Comment