Nepal | बड़ी खबर! नेपाल के त्रिभुवन हवाईअड्डे पर अचानक रोकी गईं सभी उड़ानें, बीते एक घंटे से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बाधित

flight

Pic: ANI

काठमांडू/ नई दिल्ली: नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को तमाम उड़ानों को अचानक से रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हवाईअड्डे पर तकनीकी कारणों के दिक्कत के बाद सभी उड़ानों को रोका गया है।

हवाई अड्डे के प्रमुख, प्रेम नाथ ठाकुर ने बताया कि, इमिग्रेशन सर्वर में दिक्कत की वजह से लगभग एक घंटे से उड़ानें रुकी हुई हैं, जिन्हें फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।  हालांकि, अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया है कि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं कब तक बहाल होंगी।

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here