Dubai Hind City | दुबई में अल मिन्हाद जिले का नाम अब हिंद शहर, इसका हिंदुओ से लेना देना है या नहीं यहां जानें

File Photo

File Photo

दिल्ली: उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (The Vice President and Prime Minister of the UAE and ruler of Dubai, Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum) ने घोषणा की कि दुबई (Dubai) में अल मिन्हाद (Minhad) जिले और आसपास के क्षेत्रों का नाम बदलकर (Rename) हिंद शहर (Hind City) कर दिया गया है। अल मिनहाद जिले को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इन्हें क्रमशः हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 नाम दिया गया है। हिंद नगर जिले का क्षेत्रफल 83.9 किमी तक फैला हुआ है। इसके अलावा शहर अमीरात रोड (Amirates Road), दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली लेहबाब रोड जैसे प्रमुख राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि दुबई में किसी शहर या जगह का नाम बदला गया है। इससे पहले भी 2010 में दुबई की विश्व प्रसिद्ध इमारत का नाम बदलकर बुर्ज दुबई (Burj Dubai) कर दिया गया था।

पहली बार नहीं है कि दुबई में किसी शहर या जगह का नाम बदला गया 

बुर्ज दुबई की इमारत का नाम अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) रखा गया था। 13 मई 2022 को शेख खलीफा का निधन हो गया। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ-साथ वह राजा भी हैं। वह पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के राजा, शेख राशिद बिन सैद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं। 2006 में अपने भाई की मृत्यु के बाद, शेख मोहम्मद बिन राशिद ने उपराष्ट्रपति का पद संभाला।

यह भी पढ़ें

क्या आप हिंद शब्द का अरबी अर्थ जानते हैं?

हिंद सिटी (Hind City) का नाम आने के बाद कुछ इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुबई में हिंदुओं के लिए एक तरह का विशेषाधिकार है। हालांकि, यूएई प्रशासन ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हिंद शब्द अरबी में भी है। इसका मतलब अरबी में 10 ऊंटों का झुंड होता है। हिंद अरब में लड़कियों का एक नाम भी है। उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी का नाम भी हिंद है। उनका पूरा नाम शेख हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा अल मकतूम है।  इसका मतलब यह नहीं है कि अल मिनहाद जिले का नाम उनकी पत्नी के नाम पर रखा गया था। यूएई प्रशासन ने जिले का नाम बदलने का कोई कारण नहीं बताया है।

Leave a Comment