अंकारा. तुर्की, सीरिया, लेबनान और इजराइल में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई है। यहां 24 घंटे से भी कम समय में तीन बड़े भूकंप आए। जिसमें 1900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और करीब 10,000 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। ढही इमारतों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही तुर्की और सीरिया में हुई है। तुर्की में अब तक 1,121 लोगों ने अपनी जान गवाई है। जबकि, 5,385 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सीरिया में 783 लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 से ज्यादा जख्मी हैं। दोनों देशों में मरने वालों की कुल संख्या 1900 पार हो गई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि लेबनान और इजराइल में भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
#UPDATE | Death toll due to devastating earthquakes in Turkey and Syria rises to 1,900, reports AP#TurkeyEarthquake
— ANI (@ANI) February 6, 2023
पहला भूकंप तुर्की समयानुसार सुबह चार बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर में गजियांतेप शहर के उत्तर में था। इस भूकंप में कई लोगों की मौत नींद में ही हुई।

दूसरा भूकंप करीब 10 बजे आया और इसकी तीव्रता 7.5 रही। अमेरिका के भू विज्ञान सर्वे के मुताबिक इसका केंद्र सतह से महज 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र तुर्की का एकिनोजू शहर के करीब था, यह दक्षिण पूर्वी तुर्की के गजियांतेप शहर के करीब है जिसकी आबादी 20 लाख है और सोमवार तड़के आए भूकंप का केंद्र था। यहां पर भीषण सर्दी पड़ रही है और तापमान शून्य के करीब है।
यह भी पढ़ें
दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद के बाद तीसरा भूकंप दोपहर करीब 3 बजे आया। इसकी तीव्रता 6.0 रही। अमेरिका के भू विज्ञान सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार मध्य तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही।