Shocking | अजीबोगरीब: मेहंदी लगाने से 9 वर्षीय बच्ची को आई मिर्गी, डॉक्टर भी रह गए दंग

नई दिल्ली: महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी भी शामिल होती है। तभी तो छोटी बच्ची हो या फिर महिला इन्हे मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है। शादी हो या कोई भी कार्यक्रम महिलाओं में मेहंदी का क्रेज बना रहता है। महिलाओं को अपने हाथों पर एक अच्छी मेहंदी डिजाइन लगवाना बहुत पसंद होता है। इतना ही नहीं बल्कि मेहंदी लगाने के कई फायदे भी बताए गए हैं। लेकिन यह मेहंदी नौ साल की बच्ची के लिए खतरनाक बन गई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर.. 

बच्ची के लिए मेहंदी बनी मुसीबत 

नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार को बताया कि नौ साल की बच्ची के हाथ में मेहंदी लगाने के बाद उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि यह असामान्य थ, इस अजीबोगरीब मामले से डॉक्टर भी हैरान है। परिवार वालों ने बताया कि मेहंदी लगाने के बाद बच्ची को एपिलेप्टिक का दौरा आया और फिर इसके बाद मिर्गी का दौरा पड़ रहा था। इस लड़की ने जब मेहंदी लगाई तो पहले उसे ऐंठन हुई, बीस सेकंड बाद वह बेहोश हो गई। फिर एक साल बाद दोबारा मेहंदी लगाने के बाद उन्हें इसी तरह के दो अटैक आए। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले आए।

यह भी पढ़ें

असामान्य मामला

यहां न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सेठी ने इस लड़की के केस पर काम किया। इस घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक अनूठी घटना है। जो काफी असामान्य है। उन्होंने कहा कि यह रिफ्लेक्स एपिलेप्सी का एक असामान्य मामला था, जहां गंध ने लड़की को दौरे या दौरे पड़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन अन्य मिरगी के दौरे आमतौर पर मस्तिष्क में रासायनिक और विद्युत कंपन तरंगों के असंतुलन के कारण होते हैं।

माता-पिता को सलाह

जब डॉक्टर ने लड़की के मेहंदी लगे हाथ को उसके सीने से लगाया तो उसे फिर से दौरे पड़ने लगे। तब डॉक्टर ने इस मामले का निदान किया। यह सुगंध ट्रिगर मिर्गी का एक असामान्य मामला है। इस मामले के बाद माता-पिता को सलाह दी गई कि वे बच्चे को मेहंदी लगाने से बचें। मरीज की हालत अब स्थिर है। डॉक्टर मामले का अध्ययन कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि लड़की को इससे कैसे निकाला जाए। 

Leave a Comment