Delhi Police ने BSF कांस्टेबल को किया गिरफ्तार, बर्खास्त होने के बाद करता था फ्रॉड

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक bsf के जवान (BSF jawan) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह फ्रॉड करता था। इसी मामले में उसे पकड़ा गया है। दिल्ली के  IFSO, DCP प्रशांत गौतम ने बताया कि  दिल्ली पुलिस ने बीएसएफ कांस्टेबल (BSF constable) को गिरफ्तार किया। इसके पास से 6 सिम कार्ड, 1 यूपी पुलिस की वर्दी, 1 कार, 4 मोबाइल फोन, एक वाईफाई राउटर, नकली स्टांप और नकली आधार कार्ड बरामद हुए हैं। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस को NPS विभाग से एक शिकायत मिली कि BSF को आवंटित करीब 89 स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या(PRAN) अकाउंट से लगभग 70 लाख रुपए की हेराफेरी हुई है। हमने FIR दर्ज करने के बाद जांच में बर्खास्त BSF कांस्टेबल (dismissed BSF constable) को इसमें सम्मिलित पाया। वह यूपी के प्रयागराज  में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि किसी मामले में  BSF से  बर्खास्त यह सिपाही फ्रॉड की दुनिया में कदम रख दिया। उसने पूरी प्लानिंग की। और सेवानिवृत्ति जवानों के खाते से पैसे ऐठने लगा। इस काम में वह इतना माहिर हो गया कि धीरे धीरे उसने 89 से 70 लाख रुपए की हेराफेरी कर दी। बाद में इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचना एक जवान के रूप में हुई है। जो  बर्खास्त BSF कांस्टेबल है।

Leave a Comment