Republic Day 2023 | मिस्र के President अब्देल फतह अल-सिसी पहुंचे भारत, PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वागत

PHOTO- ANI

नई दिल्ली: मिस्र (Egypt) के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी  (Abdel Fattah el-Sisi) भारत पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उनका स्वागत किया। अब्देल फतह अल-सिसी बुधवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस बीच उनका स्वागत किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर होने वाले परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दिल्ली में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं।  उन्होंने आगे कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना बड़े सौभाग्य की बात है। 

यह भी पढ़ें

बता दें कि गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली स्थित लाल किले की साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2023 में भाग लेने वाली मिस्र की सैन्य टुकड़ी (Egyptian military) तैयारी कर रही है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी  इस वर्ष परेड के विशेष अतिथि होंगे। वह भारत आ चुके हैं। 

Leave a Comment