Delhi Horror | दिल्ली में श्रद्धा जैसा मर्डर! लिव इन पार्टनर की मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या, शव को फ्रिज में रखा, उसी दिन दूसरी लड़की से शादी भी की

- Advertisement -
- Advertisement -

मृतक निक्की यादव और हत्यारा साहिल गहलोत

नई दिल्ली. दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वालकर मर्डर केस की तरह एक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। राजधानी के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर बाद शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया। मृतक की पहचान निक्की यादव (22) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। आरोपी का नाम साहिल गहलोत (24) है। वह नजफगढ़ के मित्रांव गांव का रहने वाला है।

शादी को लेकर दोनों के बीच हुई थी बहस

डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि, निक्की और साहिल 2018 से दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे। साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। उनकी 10 तारीख को शादी होने वाली थी। जिसे लेकर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई।

कार में गला घोंटकर हत्या

10 फरवरी को साहिल ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार में मोबाइल केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद साहिल ने उसके शरीर को अपने खेतों में बने एक ढाबे के फ्रिज में डाल दिया और लॉक लगा दिया। इतना ही नहीं साहिल ने उसी दिन दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। पुलिस को मंगलवार को फ्रिज में लाश मिलने की जानकारी मिली तब इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

साहिल को कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी निक्की

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल श्रद्धा के जैसे ही निक्की के शव को ठिकाने लगाने वाला था। लेकिन चार दिन में ही मामला उजागर हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि निक्की साहिल को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। जिसके डर से साहिल ने निक्की को मौत के घाट उतार दिया।

कोचिंग सेंटर में हुई मुलाकात

साहिल ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह 2018 निक्की यादव से मिला था, जब उसने उत्तम नगर के करियर प्वाइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उस समय निक्की उसी इलाके में स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वे एक ही बस में उत्तम नगर तक एक साथ यात्रा करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। वे कोचिंग क्लास से पहले और बाद में मिलते थे। साहिल ने यह भी खुलासा कि फरवरी 2018 में दोनों ने ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में अलग-अलग कोर्स में एडमिशन ली थी। इसके बाद दोनों एक साथ किराए के मकान में रहने लगे। उन्होंने मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून जैसे कई स्थानों की यात्रा भी की।

श्रद्धा के किए गए थे 35 टुकड़े

उल्लेखनीय है कि 18 मई 2022 को दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वालकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर उसे फ्रिज में रख दिए थे। यह मामला करीब छह महीने बाद उजागर हुआ था। आरोपी अभी जेल में बंद है। पुलिस ने उसके खिलाफ 3000 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है।

- Advertisement -

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.capitolmedical.com.ph/wp-content/

https://www.mededuinfo.com/themes/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/

https://sbus.org.br/wp-content/

http://www.medytox.com/-/demo-slot/

https://pai-pps.iaingorontalo.ac.id/wp-content/themes/slot-demo/

https://rtp-slot-online-dan-volatilitas.powerappsportals.com/

https://live-sdy.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://spadegaming.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bo-judi-togel.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-seabank.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-pulsa.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bonus-new-member.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://sweet-bonanza.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://pgsoft.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://slot-ovo.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://bocoran-admin-slot.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://trik-slot-gacor.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://starlight-princess.simpel.pn-tenggarong.go.id/

https://mahjong-ways-1-dan-2.powerappsportals.com/