निकाय चुनाव में विपक्ष का होगा सूपडा साफ : दिनेश शर्मा

लखनऊ, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने  पार्टी की नई टीम को बेहद संतुलित बताते हुए  कहा कि आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा विजय पताका फहराएगी तथा विपक्ष का इन चुनावों में सूपडा साफ हो जाएगा। उन्होंने  बताया कि 6 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मंडल व बूथ स्तर पर भाजपा का  स्थापना दिवस  समारोह जोर शोर से मनाया जाएगा। पार्टी कार्यालयों पर 9 बजे  ध्वजारोहण के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का प्रेरणादायक उद्बोधन सुनेगे।

श्री शर्मा ने कहा कि  पार्टी केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर जनता के बीच जाएगी। डबल इंजन की सरकार के कार्यों के चलते ही आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतरीन है। प्रदेश में सडको का जाल बिछ रहा है। बिजली पानी और स्वास्थ्य  शानदार व्यवस्था हो गई है। निकाय स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में इन कार्यों को लेकर जा रहे हैं। बूथ स्तर  पर बूथ गठन  तथा व्हाटसऐप ग्रुप बनाने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा की चुनावी रणनीति में पन्ना प्रमुखों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि  संभावित मतदाताओं को भाजपा से जोडने की रणनीति पर भी काम हो रहा है।

Leave a Comment