Plamu News | झारखंड के पलामू जिले के पांकी में शिवरात्रि पर्व को लेकर दो गुटों में पथराव, धारा 144 लागू; इंटरनेट सेवाएं बंद

Photo – ANI

रांची : पलामू जिले (Palamu District) के पांकी (Panki) में इंटरनेट सेवा (Internet Service) बंद कर दी गई है। यह जानकारी पलामू के डीसी ने दी। पलामू में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व का तोरण गेट लगाने को लेकर दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया था। दोनों ओर से तोड़फोड़ और पत्थरबाजी होने लगी, उपद्रवियों (Miscreants) ने पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया। हालात को काबू में लाने के लिए इलाके में धारा 144 (Section 144) लागू कर दिया गया है। साथ ही पांकी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

गौरतलब है कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए। जानकारी मिल रही थी की उपद्रवियों ने 4 दुकान, 2 घर और 6 वाहनों में आग लगा दी थी। वहीं दोनों पक्षों से भी कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में में भेजा गया है। उपद्रवियों ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद पांकी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील है। वहीं पाकी विधायक शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 

अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

इस तनाव को देखते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तोड़फोड़ और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर और पोस्ट करने लगे। तो जिले के बड़े अधिकारी और डीसी, एसपी समते कई बड़े नेताओं ने पांकी में इंटरनेट सेवा बंद का फैसला लिया, और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं पलामू आईजी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाह नहीं फैलाएं। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है।  दूसरी ओर पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगे हैं।  

यह भी पढ़ें

पुलिस बल के 100 से भी ज्यादा जवानों की तैनाती 

जब पुलिस को ये जानकारी मिली तो घटना स्थल पर मोके से तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई पुलिस स्टेशन प्रभारी और पांकी पुलिस के अधिकारी और कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना को शांत करने में पुलिस बल के 100 से भी ज्यादा जवानों की तैनात की गयी है। 

पुलिसकर्मी घायल 

बता दें कि एक पक्ष के कुछ लोग अपने त्योहार की तैयारी के लिए तोरण गेट बना रहे थे और झंडा लगा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों की ओर से पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। इस घटना में दोनों समुदाय के लोग और पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Comment