National Tourism Day 2023 | आज है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें इस दिन का इसका इतिहास और महत्व

File Pic

नई दिल्ली : देश और दुनिया में लाखों लोग ऐसे हैं जिन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। जिसके लिए वो देश-विदेश में घूमने भी जाते है। 25 जनवरी यानी आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day 2023) है। मगर क्या आप जानते हैं की आखिर इस दिन को क्यों मनाया जाता है? चलिए आज हम आपको इस खास मौके पर राष्ट्रीय पर्यटन दिवस से जुड़े कुछ खास बाते बताते हैं। 

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस?

घूमना-फिरना ही केवल पर्यटन का पार्ट नहीं है बल्कि यह राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा बढ़ावा देता है। यही वजह है कि भारत सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के रूप में स्थापित किया गया है। 

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का इतिहास 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1948 में आजादी के बाद हुई थी। पर्यटन को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई। पर्यटन और इसके सामाजिक, वित्तीय, राजनीतिक और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व पर वैश्विक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 

कैसे मनाते हैं ये दिन 

आपको बता दें कि इस दिन देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर केंद्र द्वारा सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।

Leave a Comment