New Zealand Cyclone | ‘गैब्रियल’ चक्रवात ने न्यूजीलैंड में मचाई तबाही, इस खिलाड़ी का घर हुआ बर्बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बयां किया दर्द

blair-tickner-opens-up-on-cyclone-gabrielle-havoc-in-his-hometown

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड (New Zealand) में ‘गैब्रियल’ चक्रवात (Cyclone Gabrielle) के कारण लोगों की हालत काफी ख़राब हो गई है। न्यूजीलैंड में अब तक आए चक्रवात के मुकाबले गैब्रियल सबसे भीषण माना जा रहा है। ‘गैब्रियल’ चक्रवात में अब तक 62000 घर तबाह हो गए है। वहीं 1700 लोगों के लापता होने की खबर है।  इस चक्रवात की चपेट में आम लोगों के साथ कुछ क्रिकेटर्स भी आए हैं। जिनमें ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) और विल यंग जैसे खिलाड़ी भी शामिल है। यह दोनों खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। 

यह भी पढ़ें

बता दें कि, न्यूजीलैंड में ‘गैब्रियल’ चक्रवात में ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) का पुश्तैनी घर ही पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस बात को बताते हुएब्लेयर टिकनर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हो गए। 

ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया। उनके डेब्यू करने के 2 दिन बाद न्यूजीलैंड के हाक्स बे प्रांत में भयंकर चक्रवात आया, जिस वजह से काफी तबाही मच गई। इस चक्रवात के कारण हर जगह पानी भर गया। कई घर बर्बाद हुए जिसमें टिकनर का भी घर शामिल रहा।  ब्लेयर टिकनर की मज़बूरी तो देखों कि वह अपने डेब्यू की अच्छी खबर भी अपने परिवार वालों को नहीं दे सकते थे। ब्लेयर टिकनर और विल यंग को दो दिनों के लिए अपने घर जाने की छूट मिली।

चक्रवात अपने प्रांत के लोगों की बर्बादी देख चुके ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ” मेरे पिता का घर तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। ये अच्छा हुआ कि मैं वहां गया और उनकी मदद की। ये काफी मुश्किल वक्त है और इसमें सेंट्रल स्टैग क्रिकेट टीम को मद का हाथ बंटाते देखकर भी अच्छा लगा। हम सब जानते हैं ये पल चुनौतीपूर्ण है लेकिन हाक्स बे के लोग चुनौतियों का सामना डटकर कर रहे हैं। ”

उन्होंने कहा, “जो भी था काफी नाटकीय रहा। मेरे डेब्यू से दो दिन पहले ही चक्रवात आया जिसमें घर तबाह हुआ। हॉक्स बे में बिजली ठप हो गई। बातचीत या संवाद का कोई जरिया नहीं बचा। मतलब मैं अपने डेब्यू की अच्छी खबर परिवार को दे भी नहीं सकता था। किसी तरह से जब पिता से बात हुआ तो उन्होंने बस यही कहा- तुम्हें खेलना चाहिए। ”

Leave a Comment