KKR के कप्तान Nitish Rana की पत्नी सांची के साथ दो युवकों ने की बदसलूकी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) की पत्नी सांची मारवाह (Sanchi Marwah) के साथ दो युवकों ने बदसलूकी की है। यह घटना दिल्ली के कीर्ति नगर की है जब वह अपनी कार से घर की ओर जा रही थीं।

सांची (Nitish Rana wife Sanchi Marwah) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी और बताया कि कैसे दो युवकों ने स्कूटी से पहले उनकी कार पीछा किया और नहीं रोकने पर टक्कर भी मार दी। इस पूरी घटना के बाद सांची ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई।

हालांकि शिकायत करने पहुंची सांची (Nitish Rana wife Sanchi Marwah) के साथ पुलिस का रवैया भी काफी खराब रहा। सांची के इंस्टा स्टोरी के मुताबिक पुलिस ने उनको कहा कि आप सही सलामत घर पहुंच चुकी हैं। भूल जाइए। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें नसीहत भी दे डाली की आगे ऐसा कुछ हो तो आप गाड़ी का नंबर नोट कर लें।

यह भी पढ़ें: IPL 2023 DC vs RCB: फिल सॉल्ट के तूफान में उड़ी बैंगलोर, दिल्ली को मिली धमाकेदार जीत

बता दें कि राजधानी दिल्ली में आए दिन इस तरह के रोड रेज की घटनाएं सुनने को मिलती है। खास तौर से महिलाएं रात के समय दिल्ली की सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती है। ऐसी कई घटनाएं भी हुई जो कि पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।

सोश्ल मीडिया पर मुद्दा उठने के बाद पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी और सांची मारवाह के साथ बदसलूकी करने वाले दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। कीर्ति नगर पुलिस के मुताबिक सांची ने ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद 6 मई को दोनों लड़कों को उनके घर से हिरासत में लिया गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो युवकों की पहचान की गई। एक नाम चैतन्या शिवम जो दिल्ली के पांडव नगर के रहने वाला है। वहीं दूसरे लड़के का नाम विवेक है। विकेट पटेल नगर में रहता है। इन दोनों लड़कों की उम्र 18 साल है। पुलिस ने चैत्यना और विकेट को उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस आगे की चांज कर रही है।

Leave a Comment