Hockey World Cup 2023 | गुरूवार का तीसरा मैच Spain vs England, Pool-D में दोनों के प्वाइंट्स जानिए और जानें इस मुकाबले का समय और मैदान

Hockey World Cup

गुरुवार, 19 जनवरी की शाम 5 बजे Men’s Hockey World Cup, 2023 का 19वां मैच खेला जाएगा। भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शाम 5 बजे इंग्लैंड का सामना स्पेन (Spain vs England Hockey 2023) से होगा। Pool-D में इन 2 देशों के अलावा भारत (India) और वेल्स (Wales) भी हैं। पूल स्टेज में अब तक खेले गए मैचों में सभी 4 देशों ने 2-2 मैच खेले हैं। जिसमें भारत और इंग्लैंड के खाते में 1 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 4-4 प्वाइंट्स हैं। स्पेन के खाते में 1 जीत और 1 हार के साथ 3 प्वाइंट्स हैं, जबकि वेल्स ने दोनों मैचों में हार का सामना किया और उसके खाते में 0 प्वाइंट्स हैं।

आइए जानें Spain और England की टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम –

स्पेन (Spain)

एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन, मार्क राइनी, मार्क मिरालेस (कप्तान), पेपे क्यूनिल , मार्क रिकासेन्स, पौ कुनील, मार्क विज़कैनो।

रिजर्व खिलाड़ी: राफेल विलालॉन्गा, पेरे अमत

कोच: मैक्स कालदास

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड (England)

डेविड एम्स (Captain), जेम्स एल्बेरी (Vice Captain), लियाम अंसेल, निक बंडुरुक, विल कॉलनन, डेविड कोंडोन, डेविड गुडफील्ड, हैरी मार्टिन, जेम्स मजारेलो, निक पार्क, ओली पायने, फिल रोपर, स्कॉट रशमेरे, लियाम सैनफोर्ड, टॉम सॉर्स्बी , जैक वालेस (उप-कप्तान), जैक वॉलर, सैम वार्ड।

रिज़र्व खिलाड़ी: ब्रेंडन क्रीड, इयान स्लोन

कोच: पॉल रेविंगटन

विनय कुमार

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here