IND vs NZ 1st T20 | आज NZL vs IND 1st T20I मैच रांची में, जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज़ और क्या है इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

Today NZL vs IND 1st T20I match in Ranchi, know how will be the weather and pitch and what is India's record on this ground

आज शुक्रवार, 27 जनवरी को न्यूज़ीलैंड बनाम भारत T20 सीरीज (New Zealand vs India T20I Series, 2023) का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे आरंभ होगा। वनडे सीरीज में  3-0 से बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड की टीम T20I Series जीतकर अपने भारत दौरे को सही करना चाहेगी।  

गौरतलब है कि T20I Cricket में भारतीय टीम का हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain)  की कप्तानी में प्रदर्शन का बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। आइए जानें रांची की पिच का मिजाज़ और मौसम के हाल के साथ, इस मैदान पर भारतीय टीम के प्रदर्शन का इतिहास। 

यह भी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 जनवरी को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। और, रात के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश की आशंका नहीं है।

रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

गौरतलब है कि इस मैदान पर गेंदबाज और बल्लेबाज, दोनों को पिच की मदद मिलती रही है। इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बोलिंग करना पसंद कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की वजह से बैटिंग में मदद मिल सकती है

इस मैदान का इतिहास बताता है कि यहां  ऐसे में दोनों टीम की टीम इंडिया ने अब तक सभी मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने इस मैदान में अब तक 3 T20I Match खेले हैं, जिसमें सभी में उसे जीत मिली है।

दोनों देशों की टीम

भारत (India)

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Vice Captain), ईशान किशन (Ishan Kishan Wicket-keeper), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), शुभमन गिल (Shubhman Gill), दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi), जितेश शर्मा (Jitessh Sharma Wicket-keeper), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), मुकेश कुमार (Mukesh Kumar), उमरान मलिक (Umran Malik), शिवम मावी (Shivam Mavi) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner), फिन एलन (Finn Allen), माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell), मार्क चैपमैन (Marc Chapman), डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (Devon Conway Wicket-keeper), ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner), ईश सोढ़ी (Ish Sodhi), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson), डेरिल मिशेल (Darryl Mitchell), ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips), माइकल रिपन Michael Rippon), हेनरी शिपली (Henry Shipley) और बेन लिस्टर (Ben Lister)।

-विनय कुमार

Leave a Comment