National

Kejriwal Death Threats | दिल्ली: CM केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को आया था ‘कॉल’

File Pic

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejeriwal) को जान से मारने की धमकी (Threat Massages) मिली है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुंडका निवासी एक शख्स ने दिल्ली CM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। 

मामले पर पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं प्रतीत हुई है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। मिली खबर के अनुसार आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है। दरअसल जय प्रकाश ने देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का मानसिक इलाज भी चल रहा है।

मामले पर पुलिस ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी का फोन आया था और उसने CM अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी। इसके बाद पता चला कि वह मुंडका का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शायद उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि, पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जानकारी हो कि इससे पहले भी साल 2019 में बदमाशों ने CM अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल CM केजरीवाल के ऑफिस में एक गुमनाम मेल आईडी से दो धमकी भरे ई मेल आए थे। इसमें उन्हें जान से मारने की भी बड़ी धमकी दी गई थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button