Sports

Suresh Raina- Dhoni | ‘मैं पहले धोनी के लिए खेला, फिर देश के लिए’ जानें क्यों पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ऐसा कहा..

‘मैं पहले धोनी के लिए खेला, फिर देश के लिए’ जानें क्यों पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ऐसा कहा..

नई दिल्ली: खिलाडियों से जुड़े ऐसे कई किस्से होते है जिन्हे आम जनता जानना चाहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी ही खबर लेकर आये जिसे पढ़ कर आप भी भावुक हो जाएंगे। दरअसल आज हम बात कर रहे है पूर्व भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर सुरेश रैना की जिन्होंने ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए अकेले दम पर कई मैच जिताए। टीम ने कई बार मुसीबत के समय उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरे हैं। 

धोनी के बाद अचानक किया था संन्यास का एलान 

लेकिन 15 अगस्त 2020 को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद सुरेश रैना ने भी अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस घटना के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए सुरेश रैना ने कई खुलासे किए। आइए जानते है उन खुलासों के बारे में जिन्हे आप भी जानना चाहते है। 

धोनी को लेकर सुरेश रैना ने कहा…

सुरेश रैना ने अपने संन्यास के बारे में बात करते हुए कहा कि धोनी और मेरी कहानी एक जैसी है। धोनी भी रांची जैसे छोटे शहर से आए थे और मैं भी क्रिकेट की दुनिया में गाजियाबाद से आया था। रैना ने कहा, मैंने धोनी के साथ कई क्रिकेट मैच खेले, आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए भी उनके साथ काफी समय बिताने का मौका मिला। धोनी एक महान खिलाड़ी और बहुत अच्छे इंसान हैं, उनके साथ इस विशेष जुड़ाव के कारण मैं हमेशा धोनी के लिए पहले और फिर देश के लिए खेला। 

यह भी पढ़ें

क्रिकेट जगत में रैना का महत्वपूर्ण योगदान 

ज्ञात हो कि सुरेश रैना ने 30 जुलाई 2005 को भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 226 वनडे खेले हैं और 5615 रन बनाए हैं। उन्होंने 18 टेस्ट सीरीज में 768 रन बनाए। रैना एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिन्होंने 78 टी20 मैचों में 1604 रन बनाए हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी द्वारा 15 अगस्त 2020 की शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद अचानक सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। इस धोनी और सुरेश रैना के इस फैसले से पूरा भारत हिल गया था, आज भी जहां क्रिकेट की बता की जाएं तो सुरेश रैना को याद किया जाता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button