National

Republic Day 2023 | गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में जुटी मिस्र सैन्य टुकड़ी, मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी

PHOTO- ANI

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस  (Republic Day) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली स्थित लाल किले की साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2023 में भाग लेने वाली मिस्र की सैन्य टुकड़ी (Egyptian military) तैयारी कर रही है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी  (Abdel Fattah el-Sisi) इस वर्ष परेड के विशेष अतिथि होंगे।

इस बीच विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति भी शामिल हो रहे है। यह पहला मौका है जब मिस्र के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आ रहे हैं। वह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं।  

विदेश मंत्रालय  से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी भाग लेगी। 

यह भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति, अब्देल फतह अल-सिसी प्रधान मंत्री मोदी के निमंत्रण पर 24-26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। Republic Day पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सिसी भी होंगे। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। जिसमें 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button