IPL 2023 | सौरव गांगुली की दिल्ली कैपिटल्स में हुई वापसी, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

saurav ganguly

नई दिल्ली: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी प्रारूपों के प्रमुख बनने वाले है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ख़बरों के मुताबिक, आईपीएल 2023 में दादा दिल्ली कैपिटल्स के हेड ऑफ क्रिकेट रहेंगे। 

 न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि, सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया जाना तय है।  सौरव गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस समूह की अन्य टीमें दुबई कैपिटल्स और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी क्रिकेट कार्यक्षेत्रों की देखरेख करेंगे।  आईपीएल सूत्रों ने यह भी बताया कि, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने के लिए हामी भर दी है। सभी जरूरी कागज़ी कामकाज़ भी खत्म हो गए हैं।     

यह भी पढ़ें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बनाने से पहले तक सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हुए थे। वहीं वे मार्च 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के एडवाइजर रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर का पद छोड़ दिया था। सौरव गांगुली ने पिछले साल बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।  जिसके बाद रोजर बिन्नी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया है।  

Leave a Comment