WFI Row | कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस, राजनैतिक साजिश का होगा पर्दाफाश

Pic : Facebook

Pic : Facebook

नई दिल्ली : कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI)  बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के ऊपर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप  का मामला बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ देश के कई नामी पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है। तो वहीं अब दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह आज बृजभूषण सिंह इस मामले में दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं। 

इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया से दी है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) करेंगे। गौरतलब है कि उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की है जो इस प्रकार है। 

यह भी पढ़ें

प्रेस काफ्रेंस

  • वक्ता – बृजभूषण शरण सिंह सांसद (अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ )
  • दिनांक- 20 जनवरी 2023
  • समय – 12.00 बजे 
  • स्थान – कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र नंदनीनगर नवाबगंज  जनपद-गोण्डा
  • विषय – कुश्ती और कुश्ती के खिलाफ साजिश करने और महिला पहलवानों  की  इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की राजनैतिक साजिश का पर्दाफाश मीडिया के सभी साथी आमंत्रित है।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, पिछले दो दिनों से बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत कई शीर्ष पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। इतना ही नहीं और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन लोगों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। 

इस सब को लेकर इन पहलवानों की मांग है कि इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। तो वहीं मामले को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। जिसका पर्दाफाश वो आज 12 बजे की प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए करेंगे।

Leave a Comment