Showbiz

Grammys Awards 2023 | सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बनी बेयॉन्से, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Photo – @RecordingAcad Twitter

नई दिल्ली : 65वें ग्रैमी अवार्ड्स (Grammys Awards) का आयोजन लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में हुआ। जिसे कॉमेडियन ट्रेवर नोआ (Trevor Noah) ने होस्ट किया। इस मौके पर सभी कैटेगरीज के विनर्स की घोषणा हुई। जिसमें बेयॉन्से (Beyonce) ने साल 2023 में अपना 32वां अवॉर्ड जीतकर सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बन गईं।

उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने साल 2023 के 65वें ग्रैमी अवॉर्ड में कुल 5 अवॉर्ड हासिल किया है। वहीं हैरी स्टाइल्स को भी ग्रैमी से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड शो में उन संगीत कलाकारों को श्रद्धांजलि भी दी गई, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। 

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 विनर्स लिस्ट-

  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर : अबाउट डेनम टाइम – लिज्जो
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर : जस्ट लाइक दैट – बॉनी रायत 
  • बेस्ट डांस एंड इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: रिनाइसेंस – बियॉन्से
  • बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : ईजी ऑन मी – एडेले
  • बेस्ट म्यूजिक वीडियो : ऑल टू वेल – द शॉर्ट फिल्म बाय टेलर स्विफ्ट 
  • बेस्ट कंट्री एल्बम : ए ब्यूटीफुल टाइम – विली नेल्सन 
  • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम : हैरीज हाउस – हैरी स्टाइल्स
  • बेस्ट डांस एंड इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग : रेनेसंस – बेयॉन्से 
  • बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस : डिग्रेडेशन रूल्स – ओजी ऊसबौर्न फिचरिंग टोनी इओमी 
  • बेस्ट रैप एल्बम : मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स – कैंड्रिक लैमर
  • बेस्ट म्यूजिका अर्बाना एल्बम : अन वेरानो सिन टी – बैड बन्नी
  • बेस्ट पॉप डियो ग्रुप परफॉर्मेंस : अनहॉली – सैम स्मिथ और किम पीट्रस
  • बेस्ट रैप परफॉर्मेंस : द हार्ट पार्ट 5 – कैंड्रिक लैमर
  • बेस्ट कंट्री सॉन्ग : टिल यू कैन नॉट बाय कोडी जॉनसन
  • बेस्ट R&B सॉन्ग : कफ इट – बेयॉन्से
  • बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस : ब्रोकन हॉर्सेस – ब्रांडी कार्लिले
  • बेस्ट रॉक एल्बम : पेशेंट नंबर 9 – ओजी ऊसबौर्न
  • बेस्ट ट्रेडिशनल R&B परफॉर्मेंस : प्लास्टिक ऑफ द सोफा – बेयॉन्से
  • बेस्ट रैप सॉन्ग : द हार्ट पार्ट 5 – केंड्रिक लैमर

गौरतलब है कि अमेरिका में जन्मे और बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने भी भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड हासिल किया है। वो अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ (Divine Tides) के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। रिकी केज ने अपने इस अवॉर्ड को मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button