Showbiz

Kartik Aaryan | अभिनेता कार्तिक आर्यन ने नो-पार्किंग में खड़ी की कार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

मुंबई: मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) ने नो-पार्किंग जोन में खड़ी एक कार का चलन काटा। बताया जा रहा है की यह कार बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। 

दरअसल, फिल्म शहजादा की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन सीधे दर्शन के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंदिर पहुंचते ही कार्तिक को पैपराजी ने घेर लिया। जल्द बाजी में उनके ड्राइवर ने अभिनेता की लग्जरी SUV को सड़क के गलत साइड पर पार्क किया था। गलत पार्किंग को मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने तुरंत नोटिस कर लिया और ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का चालान काट दिया। 

उल्लेखनीय है कि, अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल अपनी नई फिल्म शहजादा की रिलीज पर प्रार्थना करने गए गए थे। इस दौरान एक्ट्रेस कृति सनोन उनके साथ थी। यह फिल्म अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े अभिनीत तेलुगु हिट फिल्म ‘अला वैकुंठप्रेमुलू’ की हिंदी रीमेक है।  

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button