Showbiz

Boney Kapoor | बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद, तस्वीरें शेयर कर बोले- 5 साल पहले आप हमें छोड़कर चली गई थीं…

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज (Veteran) दिवंगत (Late) एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की 24 फरवरी को डेथ एनीवर्सरी है। आज से पांच साल पहले एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। वहीं एक्ट्रेस के पुण्यतिथि से पहले उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें याद किया है। वो इमोशनल होकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर किया हैं।

उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप हमें 5 साल पहले छोड़कर चले गए थे……आपका प्यार और यादें हमें चलती रहेंगी और हमेशा हमारे साथ रहेंगी…।” वहीं बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक और तस्वीर को शेयर कर लिखा, “हमें देखना”

यह भी पढ़ें

बता दें कि बोनी कपूर आए दिन अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद कर भावुक होते रहते हैं। वहीं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भी उन्हें याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें होटल रूम के बाथटब में मृत अवस्था में पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी। बता दें कि श्रीदेवी आखिरी बार 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ में नजर आई थीं। वो इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button