Showbiz

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा

Udaipur: आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) की शादी को बीते कई दिनों से खबरों छाई हुई थीं। बीते दिन सभी की नजर उदयपुर के लीला पैलेस में चल रही इस शादी पर थीं। अब परिणीति-राघव की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा-राघव की जोड़ी शानदार लग रही हैं। हर एक फोटो लोगों का दिल जीत लेगी। राघव-परिणीति की शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं तोजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग परिणीति चोपड़ा के वेडिंग लुक की तुलना आलिया भट्ट और कियारा अडवाणी से कर रहे हैं।

परिणीति (Parineeti Chopra) (34) और राघव (Raghav Chadha) (34) रविवार शाम उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम ‘पर्ल व्हाइट’ थी। इस दौरान बारात सजी हुई नावों में सवार होकर ‘द लीला पैलेस’ पहुंची।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी में दिखा सनिया मिर्जा से लेकर मनीष मल्होत्रा का जलवा, एक से बढ़कर एक दिखे गेस्ट

दंपति (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) ने ‘इंस्टाग्राम’ पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था… इस दिन का लंबे समय से इंतजार था… आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे… हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..।’’

आलिया जैसा है मेकअप-हेयर स्टाइल

परिणीति (Parineeti Chopra) का वेडिंग आउटफिट डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा क्रियेशन है। आलिया भट्ट और कियारा अडवाणी ने भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। आलिया ने आइवरी साड़ी पहनी थी, जिसका वर्क और कलर बिल्कुल परिणीति चोपड़ा के लहंगे से मेल खा रहा है। इतना ही नहीं दोनों का मेकअप लुक भी काफी मिनिमल था। वहीं हेयरस्टाइल भी दोनों की एक जैसी ही है। दोनों ने ही बाल खुले रखकर ओढ़नी ली है। फर्क बस इतना है कि आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के  लिए मरून बिंदी लगाई थी और परिणीति चोपड़ा ने कोई बिंदी ही नहीं लगाई।

कियारा से मेल खा रहा है Parineeti Chopra का लुक

बात करें कियारा के लुक की तो आलिया और कियारा का लुक भी काफी मेल खा रहा है। कियारा का भी मिनिमल मेकअप लुक था। वहीं उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। ठीक उसी तरह परिणीति (Parineeti Chopra) ने भी आइवरी लहंगे के साथ एमराल्ड ग्रीन ज्वेलरी पेयर की है। दोनों के ज्वेलरी में फर्क सिर्फ माथबेंदी का है। जहां परिणीति ने हैवी एमराल्ड ग्रीन स्टोन माथबेंदी लगाई है। वहीं कियारा ने सिंपल बेंदी लगाई है। अब परिणीति की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि परिणीति का लुक काफी हद तक आलिया और कियारा से मेल खा रहा है।

एक जैसी हैं तस्वीरें
इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने ठीक आलिया भट्ट की तरह ही फोटो भी क्लिक कराई हैं। तस्वीर में राघव ठीक रणबीर की तरह ही परिणीति को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे रणबीर ने आलिया को किया था।

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल
बात करें परिणीति और राघव के लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है।

परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की।

प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। परिणीति की रिश्ते की बहन एवं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।’’ प्रियंका विवाह शमारोह में शामिल नहीं हुईं थी।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ खूबसूरत जोड़ी को ढे़र सारी शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश रहें।’’

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘राघव और परिणीति को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद…।’’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button