1/5
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जिसकी अनसीन तस्वीरें अब खुद अथिया शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
2/5
जिसकी पहली तस्वीर में अथिया शेट्टी अपने दोस्तों के बीच बैठी दिखाई दे रही हैं।
3/5
वहीं दूसरी तस्वीर में अथिया शेट्टी की मां शादी के रस्मों को पूरा करती नजर आ रही हैं।
4/5
तीसरी तस्वीर में अथिया को हाथ में पान का पत्ता और सुपाड़ी लिए पारंपरिक रस्म करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके हाथों में मेंहदी रची हुई नजर आ रही है। उन्होंने अपने हाथों में चुडा भी पहन रखा है। गोल्डन कलर की साड़ी में अथिया काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
5/5
वहीं एक दूसरी तस्वीर में अथिया शेट्टी पति केएल राहुल को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। तस्वीर में कपल बेहद प्यारे दिख रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी की तस्वीरों को शेयर किया था।