Rohit Sharma ने IPL में रचा इतिहास, शिखर धवन का बड़ा रिकॉर्ड एक झटके में किया चकनाचूर

Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल (IPL 2023) के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई की आईपीएल 2023 में ये लगातार दूसरी जीत है। अब मुंबई इंडियंस के चार मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हो गए हैं।

इस मैच में मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Record) ने 20 रन बनाए। इसी के साथ इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा कर दिया है। उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

रोहित शर्मा ने किया कमाल

रोहित (Rohit Sharma Record) की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स में होती है। वह विस्फोटक बैटिंग बल्लेबाजी में माहिर हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 13 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 लंबे छक्के शामिल थे। इसी के साथ रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: Sanju Samson ने Rashid Khan की निकाली हेकड़ी, छक्कों की हैट्रिक लगाकर मचाई सनसनी

उन्होंने केकेआर के खिलाफ 1040 रन बनाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1029 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का नंबर है। वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 1018 रन जड़े हैं।

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

  • 1040 रन केकेआर के खिलाफ- रोहित शर्मा
  • 1029 रन सीएसके के खिलाफ- शिखर धवन
  • 1018 रन केकेआर के खिलाफ- डेविड वॉर्नर
  • 1005 रन पंजाब किंग्स के खिलाफ- डेविड वॉर्नर
  • 979 रन सीएसके के खिलाफ- विराट कोहली

मुंबई को जिताए पांच खिताब

रोहित शर्मा साल 2008 ही आईपीएल (IPL 2023) में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 231 मैचों में 5986 रन बनाए हैं, जिसमें 41 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 130 का है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित जब अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

मुंबई इंडियंस ने केकेआर की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमा यादव, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार पारियां खेली। इन बल्लेबाजों की वजह से ही मुंबई की टीम मैच जीतने में सफल रही। सूर्या ने 43 रन, ईशान किशन ने 58 रन और तिलव वर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड ने अंत में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए।

Leave a Comment