Indian Women Cricketer Wedding | मां के जन्मदिन पर शादी के बंधन में बंधी भारतीय महिला क्रिकेटर, इस बल्लेबाज को बनाया अपना जीवनसाथी

Indian Women Cricketer Wedding veda-krishnamurthy-indian-batter-married-circketer-arjun-hoysala-late-mother-birthday-pictures

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy Wedding) ने अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत की है। उन्होंने 12 जनवरी को अपने मंगेतर और क्रिकेटर अर्जुन होयसाला (Arjun Hoysala) से शादी की है। वेदा ने 12 जनवरी को कोर्ट मैरिज की। खास बात यह है कि, जिस दिन वेदा ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की उसी दिन उनकी मां का जन्मदिन है। 

यह भी पढ़ें

हाल ही में वेदा (Veda Krishnamurthy) ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वेदा एकदम सादे लुक में नजर आई। उन्होंने सफेद कुर्ती और गुलाबी दुपट्टा पहना था। वहीं अर्जुन पीले कुर्ते में नजर आए। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए वेदा ने इस दिन शादी करने की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनकी दिवंगत मां का जन्मदिन होता है और इसी कारण उन्होंने इस तारीख पर शादी करने का फैसला किया। 

वेदा  (Veda Krishnamurthy) ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मिस्टर एंड मिसेज, ये आपके लिए हैं अम्मा, आपका जन्मदिन हमेशा खास रहेगा। लव यू दीदी। जस्ट मैरिड (12.1.23)। वैडिंग।”  बता दें कि, साल 2021 में आई कोरोना की दूसरी लहर में वेदा की मां और उनकी बहन दोनों का निधन हो गया था। 

वेदा  (Veda Krishnamurthy) और अर्जुन की लव स्टोरी भी कही अनोखी की है।  कर्नाटक की ओर खेलने वाले बल्लेबाज अर्जुन ने वेदा को प्रपोज किया था। अर्जुन ने साल 2016 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। 32 साल के अर्जुन 2019 कर्नाटक प्रीमियर लीग में शिवमोग्गा लायंस के लिए खेले थे। 

Leave a Comment