Friday Tips: शुक्रवार के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, जीवन की सभी कठिनाइयां होंगी दूर

Friday Tips: हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और इसलिए अगर व्यक्ति दिन और अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है तो इससे उसके जीवन में खुशियां दस्तक देती हैं और सभी कठिनाइयां दूर होती हैं।

जहां तक बात शुक्रवार के दिन (Friday Tips) की है तो यह दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को समर्पित है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है और लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है तो उसके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। साथ ही साथ, इससे उसका जीवन अधिक सुखमय बनता है।

अधिकतर लोग इस दिन (Friday Tips) मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं। यकीनन इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है। लेकिन अगर मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) के उपाय करते हुए आप अपनी राशि का ध्यान रखें तो इससे आपको जल्दी व अधिकतर बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए-

यह भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: सावन में हनुमानजी की खुश करने के सात महत्वपूर्ण उपाय, 6 घंटे में हर परेशानी होंगी दूर

मेष राशि

मेष राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पान का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता को खीर का भोग लगाएं। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक माता पर कमलगट्टे चढ़ाएं और उन कमलगट्टों को अपने घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा होगी। इसके अलावा, आप माता को कमल का फूल व बेसन से बनी वस्तुएं अवश्य चढ़ाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक लक्ष्मी माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं और खीर में केसर अवश्य डालें। इसके अलावा, आप माता को बरफी का भोग भी लगा सकते हैं। इससे उनके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुनहरे रंग की वस्तु अवश्य भेंट करें। इसके अलावा, आप तांबा या कास्य के लोटे में दूध भरकर उनके चरणों में अवश्य अर्पित करें। बाद में, उस दूध को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता के मंदिर में कौड़ी अवश्य दान करें। आप मंदिर में 11 या 21 कौड़ी ले जाएं और फिर उनके चरणों में रखें (कौड़ी के उपाय)। फिर इन कौड़ियों को सफेद कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे उनके जीवन व काम में बरकत होती है। आप माता को बेसन से बनी बर्फी का भोग लगाएं। इससे माता से स्थिर धन का आशीर्वाद मिलता है।

तुला राशि

अगर आपकी राशि तुला है तो आप शुक्रवार के दिन माता को श्रृंगार अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा, इस दिन माता को कोई सफेद वस्तु अर्पित करें। आप उन्हें केसर युक्त दूध या दूध से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को शहद का भोग लगाएं। इससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक माता लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू एवं पोंछे का दान करें। इससे उनके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक माता लक्ष्मी के मंदिर में छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराएं या फिर उन्हें मीठी वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोग माता लक्ष्मी को बेसन के हलवे का भोग लगाएं। इससे उनका जीवन अधिक खुशहाल बनता है।

Leave a Comment