Janhvi Kapoor | जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबर पर पिता बोनी कपूर ने किया रिएक्ट, ट्वीट कर कही ये बात

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें लेकर यह खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री जल्द ही साउथ डेब्यू कर सकती हैं। वो तमिल फिल्म में नजर आ सकती हैं। जिसपर अब उनके पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने बेटी जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू पर रिएक्ट किया है।

निर्माता ने जान्हवी कपूर के साउथ डेब्यू की खबर को खारिज कर दिया है साथ ही उन्होंने अफवाह ना फैलाने का अनुरोध भी किया है। बोनी कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “प्रिय मीडिया मित्रों, यह आपके संज्ञान में लाना है कि जान्हवी कपूर ने इस समय किसी भी तमिल फिल्म के लिए प्रतिबद्ध नहीं है, उनसे झूठी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है।” बोनी कपूर के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ डेब्यू नहीं करने वाली हैं।

यह भी पढ़ें

मालूम हो कि जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ मनोज पाहवा और सनी कौशल लीड रोल में दिखाई दिए थे। मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था।  जान्हवी कपूर की आगामी फिल्मों की लिस्ट में नितेश तिवारी की ‘बवाल’ और शनण शर्मा की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ है।

ताजा समाचार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here