Mizoram election date: पांच राज्यों मे इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीखों का एलान सोमवार को कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों और रिजल्ट से संबंधित जानकारी दी है। मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होंगे और तीन दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। राज्य में पिछली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को हुआ था और चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को घोषित किया गया था। आठ जिलों वाले राज्य मिजोरम में 40 विधानसभी सीटें हैं।
मिजोरम में वर्ष 1984 से ले कर अब तक कांग्रेस और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच टक्कर होती रही है लेकिन इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में जोराम पीपल्स फ्रंट के नेता लालदुहोमा भी बड़े देवदार हैं जिनकी पार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 40 में से 8 सीटें जीत ली थीं। राज्य में पिछले चुनाव की बात करें तो साल 1998 से 2008 तक यहां नेशनल फ्रंट के पु जोरमथंगा की सरकार थी। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट को 26 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस महज पांच सीटों पर सिमट गई थी। मिजोरम में 2008 से 2018 के बीच कांग्रेस पार्टी की सरकार रही थी।
मिजोरम विधानसभा में कुल सीटें – 40
बहुमत के लिए जरूरी हैं- 21 सीटें
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 का रिजल्ट
एमएनएफ को मिली थीं – 26 सीटें
कांग्रेस को मिली थीं – 5 सीटें
भाजपा को मिली थी एक सीट
अन्य को मिली थीं – 8 सीटें
इस वक्त राज्य में मिजोरम नेशनल फ्रंट यानी एमएनएफ की सरकार है, जिसके सामने चुनाव में अपनी सत्ता बचाने की चुनौती होगी तो वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा राज्य की सत्ता में काबिज होने के लिए जोर-आजमाइश में लगी है।