Sports

Men’s Hockey World Cup 2023 | Men’s Hockey World Cup और भारत से जुड़ी 5 दिलचस्प बातें, ज़रूर पढ़ें

Men's Hockey World Cup 2023

-विनय कुमार

जनवरी 13 से 29 जनवरी के बीच हॉकी वर्ल्ड कप, 2023 का रोमांच सातवें आसमान पर होगा। इस ताज़ा टूर्नामेंट में भारत की पहली भिड़ंत 13 जनवरी को हो स्पेन से होगी। आइए जानें Men’s Hockey World Cup की 5 दिलचस्प बातें :

1. हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे कामयाब पाकिस्तान रहा है, जिसमें अब तक चार बार गोल्ड जीता है। लेकिन, अबकी बार पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी। इससे पहले Men’s Hockey World Cup, 2014 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

2. हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में यह चौथा मौका है, जब भारत की मिट्टी में Men’s Hockey World Cup का आयोजन हो रहा है।  इससे पहले साल 1982 में मुंबई में, साल 2010 में दिल्ली और साल 2018 में ओडिशा में वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत कर चुका है। इस World Cup के इतिहास में भारत सबसे ज्यादा बार मेज़बानी करने वाला देश बन गया है। साथ ही, लगातार दो Men’s Hockey World Cup की मेज़बानी करने वाला राष्ट्र भी।

यह भी पढ़ें

3. Men’s Hockey World Cup इस साल 2023 में वर्ल्ड कप के 50 साल पूरे होने के बाद जश्न मनाएगा। इस वर्ल्ड को 52 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1971 में पहला वर्ल्ड कप खेला गया था।

4. Men’s Hockey World Cup के इतिहास में पहली बार दो शहरों के मैदानों में मैच आयोजित किए गए हैं। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में मैच खेले जाएंगे।

5. 1982 के बाद यह पहला अवसर है, जब भारत हॉकी वर्ल्ड कप में पदक विजेता के तौर पर मैदान में उतरेगा। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साल 2021 में Tokyo Olympics, 2021 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 41 साल बाद ओलंपिक पोडियम पर चढ़ने का मौका मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button